NZ vs WI, 2nd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज टीम की हालत खराब कर दी और उन्हें घुटने पर ला दिया। मैच के दौरान न्यूजीलैंड के 6 फिट 8 इंच लंबे गेंदबाज काइल जैमिसन ने कहर बरपा दिया और एक के बाद एक लगातार झटके देकर वेस्टइंडीज को घुटनों पर ला दिया।

Advertisement

काइल जैमिसन ने 13 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस जबरदस्त गेंदबाजी के बाद फैंस जमकर जैमिसन की तारीफ कर रहे हैं।  एक यूजर ने क्रिकेट एक्सपर्ट विक्रांत गुप्ता को टैग करते हुए लिखा, 'क्या हमें अब काइल जैमिसनके बारे में बातचीत करना शुरू कर देनी चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या आपने NZ के काइल जैमिसन को देखा है? उनमें काफी संभावना है अगर वह फिट रहते हैं तो।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने काइल जैमिसन की तारीफ करते हुए लिखा, 'काइल जैमिसन के लिए 5 विकेट। न्यूजीलैंड टीम के लिए एक शानदार खिलाड़ी आया है।' वहीं अगर मैच की बात करें तो दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मेहमान वेस्टइंडीज टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं।

वेस्टइंडीज की टीम अभी भी न्यूजीलैंड की टीम के पहली पार के स्कोर से 336 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की तरफ से ब्लैकवुड ने सर्वाधिक 69 रनों की पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड के लिए हैनरी निकोलस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार