न्यूजीलैंड ने सोमवार को वेस्टइंडीज को बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 12 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। जोशुआ डी सिल्वा के पहले अर्धशतक के बाद भी टिम साउदी और नील वेग्नर की जोड़ी ने चौथे दिन सोमवार को वेस्टइंडीज के बाकी के विकेट ले कर उसे दूसरी पारी में 317 रनों पर ढेर कर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।

Advertisement

विंडीज ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 244 के साथ की थी। कप्तान होल्डर और डी सिल्वा ने अपने तीसरे दिन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम के खाते में आठ रन ही जुड़े थे कि साउदी ने एक बेहतरीन गेंद पर होल्डर को बोल्ड कर दिया। विंडीज कप्तान ने 61 रन बनाए।

Advertisement

उनके बाद आए अल्जारी जोसेफ ने 12 गेंदों पर 24 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

डी सिल्वा हालांकि एक छोर पर खड़े रहे और अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 57 के निजी स्कोर पर वह वेग्नर का शिकार हो गए। वेग्नर ने शेनन ग्रब्रिएल को बोल्ड कर विंडीज की पारी का अंत किया और अपनी टीम को दूसरी जीत दिलाई।

साउदी और काइल जेमिसन ने दो-दो विकेट लिए। ट्रेंट बाउल्ट और वेग्नर तीन-तीन विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 460 रन बनाए थे और विंडीज को पहली पारी में 131 रनों पर ढेर कर दिया। इसलिए न्यूजीलैंड ने विडंजी को फॉलोऑन दिया और मेहमान टीम दूसरी पारी में 317 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार