NZ-W vs SL-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला मंगलवार, 16 जून को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच द रोज़ बाउल स्टेडियम साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि ये दोनों ही टीमें मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपना पिछला मुकाबला हारकर एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं। ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल पर न्यूजीलैंड (1 मैच 1 हार) चौथे पायदान पर है, वहीं श्रीलंका (1 मैच 1 हार) सबसे नीचे यानी छठे पायदान पर है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड और श्रीलंका, दोनों ही किसी भी हाल में टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला जीतना चाहेंगी।
NZ-W vs SL-W: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 16 जून 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन
The Rose Bowl, Southampton Pitch Report
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 19 में से 13 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 रन रहा है।
NZ-W vs SL-W T20 Head To Head Record
कुल - 17
न्यूजीलैंड महिला - 14
श्रीलंका महिला - 02
बेनतीजा - 01
NZ-W vs SL-W T20 : Where to Watch?
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।
NZ-W vs SL-W T20: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड टीम से अमेलिया केर और सोफी डिवाइन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो चमारी अट्टापट्टू और कविशा दिलहारी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।
New Zealand Women vs Sri Lanka Women Probable Playing XI
New Zealand Women T20 Probable Playing XI: इज़ी गेज़ (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नैंसी पटेल, रोज़मेरी मेयर, ब्री इलिंग।
Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI: विश्मी गुणारत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, माल्की मदारा, मिताली अयोध्या बंडारा।
New Zealand Women vs Sri Lanka Women Today's Match Prediction
ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ-W vs SL-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ-W vs SL-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand Women vs Sri Lanka Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।