20 जनवरी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में 2 अंक की छलांग लगाकर नंबर वन पर मौजूद हैं तो वहीं रोहित शर्मा ने अपने वनडे रैंकिंग में 3 अंक की ईजाफा करते हुए दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर 3 पर हैं। कोहली 886 अंक के साथ वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर बने हुए हैं तो वहीं रोहित शर्मा के पास 868 अंक हैं और वनडे रैंकिंग में नंबर 2 पर काबिज हैं।

Advertisement

स्टीव स्मिथ शतक आखिरी वनडे में भारत के खिलाफ शतक जमाने के बाद भी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में भी शामिल नहीं हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो वनडे रैंकिंग में बुमराह 704 अंक साथ पहले नंबर पर हैं तो वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 737 अंक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

वनडे में ऑलराउंडर रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 304 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं तो वहीं अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 301 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

टीमों की वनडे रैंकिंग
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर सीरीज जीतने में सफलता पाई। ऐसे में भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में नंबर 2 पर मौजूद है। पहले नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में 5वें नंबर पर है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार