PAK vs SL, ODI Tri-Series 2026: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वनडे ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार (27 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले पाकिस्तान की पूरी टीम को महज 110 रनों पर समेट दिया और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई और पाकिस्तान से पिछले मुकाबले में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया है। 

Advertisement

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम 25.3 ओवर में महज 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ बाबर आजम ही 30 रन का आंकड़ा पार कर पाए। उन्होंने 33 गेंदों में 29 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे।

उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टीम के मुख्य बल्लेबाज फखर जमान 5 रन, माज सदाकत 8 रन और सलमान अली आगा 9 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सहन अराचिगे ने दो विकेट हासिल किए, जबकि दुनिथ वेल्लालगे, ईशान मलिंगा और असिथा फर्नांडो को एक-एक सफलता मिली। 

111 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम के सलामी बल्लेबाज कामिन्दु मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 62 रन की पारी खेली और जीत की राह आसान कर दी। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पवन रत्नायके ने 26 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका ने दो विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी और अराफात मिन्हास ही एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

इस तरह पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत के साथ श्रीलंका ने पिछले मुकाबले की हार का बदला ले लिया। दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम को शुरुआती तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार