Pakistan vs Australia 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर पीक (Oliver Peake) ने शनिवार (30 मई) को पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में इस फॉर्मेट मे डेब्यू कर के खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पीक ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में वनडे डेब्यू करने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच हैं, उन्होंने 19 साल 261 दिन में यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने क्रैग मैकडरमॉट का रिकॉर्ड तोड़ा,जिन्होंने 19 साल 267 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू किया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में वनडे डेब्यूॉ
पैट कमिंस- 18 साल 164 दिन
जोश हेजलवुड- 19 साल 165 दिन
रेय ब्राइट- 19 साल 261 दिन
ओलिवर पीक- 19 साल 261 दिन
क्रैग मैकडरमॉट- 19 साल 267 दिन
मिचेल मार्श- 19 साल 364 दिन
ओलिवर पीक ऑस्ट्रेलिया के लिए ODI क्रिकेट खेलने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 20 साल 58 दिन में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू किया था।
हालांकि पीक इस मुकाबले में बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे और 16 गेंदो में 7 रन बनाकर सलमान आगा का शिकार बने।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में बिली स्टैनलेक ने वापसी की है, जो 7 साल बाद वनडे मैच खेल रहे हैं।
पाकिस्तान ने 21 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर अराफ़ात मिन्हास को डेब्यू का मौका दिया, जो इससे पहले पाकिस्तान के लिए चार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। लेग स्पिनर शादाब खान की वापसी हुई जो आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेले थे।
टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू कुह्नमैन।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, अराफात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।