10 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 जनवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीकी टीम ने  21 वर्षीय नए खिलाड़ी लुंगी नगीदी और तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर को शामिल किया है। सभी जानते हैं कि महान डेल स्टेन ने एक साल बाद साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करी थी लेकिन एक बार फिर चोट खाकर वो इंटरनेशनल क्रिकेट से कुछ दिनों के लिए दूर हो गए हैं।

Advertisement

ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट ने दो नए चेहरे को टीम में शामिल कर भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भारत की बल्लेबाजी तेज गेंदबाजी के सामने धराशायी हो गई थी।

ऐसे में  डुआने ओलिवियर और लुंगी एंगिडी को शामिल कर साउथ अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ आक्रमण करने वाली है। आपको बता दें कि डुआने ओलिवियर ने अबतकर 5 टेस्ट मैच खेले हैं और 17 विकेट चटका चुके हैं।

डुआने ओलिवियर ने टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट परफॉर्मेंस इंग्लैंड के खिलाफ किया था जब उन्होंने 4 अगस्त 2017 को मैनचेस्टर टेस्ट मैच में इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। 

Advertisement

ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच में भारत को डुआने ओलिवियर जैसे युवा तेज गेंदबाज से भी बचना होगा। 13 जनवरी को होने वाला मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होने वाला है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार