तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन (85/5) और जेम्स एंडरसन (4/54) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 278 रनों पर ढेर करने के बाद चौथे दिन बल्लेबाज़ों के दम पर मैच में वापसी कर ली है। चौथे दिन लंच तक इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं और 19 रन की लीड हासिल कर ली है।

Advertisement

वहीं, अगर तीसरे दिन की बात करें तो इंग्लिश टीम के लिए तेज़ गेंदबाज़ ओली रॉबिंसन ने शानदार गेंदबाज़ी की और पांच विकेट लेकर भारत को बड़ी लीड लेने से रोक दिया। रॉबिंसन वही खिलाड़ी हैं जिन्हें उनके पुराने नस्लभेदी और सेक्सिस्ट ट्वीट्स के चलते सस्पेंड कर दिया गया था।

Advertisement

अपनी सस्पेंशन पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए रॉबिंसन ने कहा, 'मैं 18-19 साल का एक छोटा लड़का था। सिर्फ वो ट्वीट्स से ही नहीं, मैंने बहुत सारी गलतियां कीं। जाहिर है, मैंने पिछले 10 वर्षों में एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने की कोशिश में बहुत कुछ सीखा है। मैं खुद को सबसे अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करता हूं जो मैं हो सकता हूं। वो मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर था। इसने मुझे और मेरे परिवार को काफी प्रभावित किया, लेकिन तब से मैंने बहुत कुछ सीखा है।'

आगे बोलते हुए रॉबिंसन ने कहा, 'सस्पेंशन के बाद मैं अपने करियर को लेकर आश्वस्त नहीं था। उस समय मैं अपने वकील से बात कर रहा था, क्योंकि ऐसा लग रहा था कि मुझे कई सालों के लिए बैन कर दिया जाएगा और मैं इंग्लैंड के लिए दोबारा नहीं खेल पाऊंगा।' 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार