AFG vs ZIM 2nd T20I: इब्राहिम ज़ादरान (Ibrahim Zadran) की कैप्टेंसी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने बीते गुरुवार, 29 अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर 221 रन डिफेंड किए और दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 19 रनों से मात दी। इस मुकाबले में अफगानी टीम के हीरो अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) रहे। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि राशिद खान (Rashid Khan) ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई की सेंचुरी: शारजाह के मैदान पर एक समय अफगानिस्तान ने 8.1 ओवर तक 38 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई और इजाज़ अहमदज़ई ने पारी संभाली। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई। अज़मत ने 50 गेंदों पर 5 चौके 12 छक्के लगाकर 116 रन ठोके। दूसरी तरफ अहमदज़ई ने 27 गेंदों पर 5 चौके 3 छक्के लगाकर 52 रन बनाए।

राशिद खान ने भी एक फायरी इनिंग खेली और 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन ठोके। इन्हीं सब के दम पर अफगान टीम, जो कि शुरुआत में पिछड़ गई थी, उन्होंने वापसी की और स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन टांग दिए। बात करें जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की तो ब्रैड इवांस और कुंडई माटिगिमु ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा अर्नेस्ट मासुकू, विंसेंट मासेकेसा और सिकंदर रज़ा ने 1-1 विकेट लिया।

सिकंदर रज़ा की मेहनत पर फिरा पानी: जिम्बाब्वे के सामने जीत हासिल करने के लिए 222 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य था। इसका पीछा करते हुए सिकंदर रज़ा ने अपनी पूरी जान झोंक दी। उन्होंने 56 गेंदों पर 5 चौके 9 छक्के लगाकर नाबाद 106 रन बनाए। हालांकि उन्हें दूसरी तरफ से कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर उनका साथ नहीं दे सका। यही वज़ह है जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे अफगानिस्तान ने ये मुकाबला 19 रनों से जीता।

राशिद खान का World Record: राशिद खान ने  शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 में 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने T20I में अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा कर लिया है। वो T20I में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

राशिद के अलावा दूसरे टी20 में अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद और अज़मतुल्लाह ओमरजाई ने भी एक-एक विकेट झटका। टीम के स्टार बॉलर अब्दुल्लाह अहमदज़ई रहे। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बताते चलें कि अफगानिस्तान ने दूसरा टी20 जीतकर जिम्बाब्वे पर तीनों मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार