भारतीय टीम के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज और अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले युवराज सिंह एक बार फिर मैदान पर दिखेंगे। उन्होंने अपनी वापसी की घोषणा खुद की है।

Advertisement

सोमवार की रात को युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया से इस बात की घोषणा की और कहा कि दर्शकों की डिमांड के बाद वो एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे।

हालांकि युवराज ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वो कौन सा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं। हालांकि ऐसा हो सकता है कि युवी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के अलावा अन्य खिलाड़ियों जैसे ही रोड सेफ्टी सीरीज खेलें जो अगले साल खेला जाएगा।

युवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी और इस दौरान एक वीडियो पोस्ट की जो उनका आखिरी इंटरनेशनल शतक था। इस वीडियो में बॉलीवुड का प्रसिद्ध गाना तेरी मिट्टी भी बज रहा था।

युवी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा," भगवान आपकी मंजिल तय करता है। फरवरी के महीने में फैंस की डिमांड पर मैं फिर से पिच पर वापसी करूंगा। आपके प्यार और अच्छी दुआओं के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हमेशा सपोर्ट करते रहे और यही एक सच्चे फैन की निशानी होती है।"

बता दें कि युवराज सिंह ने साल 2019 में क्रिकेट को अलविदा कहा था। उसके बाद उनको ग्लोबल कनाडा टी-20 लीग और रोड सेफ्टी सीरीज में खेलते हुए देखा गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार