Prithvi Shaw Compared Himself WITH Jethalal: कभी टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर तेंदुलकर से तुलना पाने वाले पृथ्वी शॉ अब अपने विवादों को लेकर बोले हैं कुछ ऐसा कि हर कोई हैरान है। उन्होंने खुद की तुलना ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल से कर डाली है। बीते कुछ समय में टीम से बाहर चल रहे शॉ ने माना कि वो अब भी सुर्खियों में रहते हैं, चाहें न चाहें। उनकी ये मज़ेदार बात अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Advertisement

टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ ने आखिरकार अपने विवादों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। न्यूज़24 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने खुद की तुलना ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पॉपुलर कैरेक्टर जेठालाल से करते हुए कहा , “कुछ भी किया ना किया, बदनामी अपने आप आ जाती है मेरे पास। मैं जेठालाल हूं।” शॉ ने आगे कहा, “अब काफी समय से कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन फिर भी लोग मुझे छोड़ते नहीं। ऐसा लगता है जैसे कंट्रोवर्सीज खुद चलकर आती हैं।" 

Advertisement

याद दिला दें कि 2023 में पृथ्वी शॉ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से विवाद में फंसे थे, जहां उनके ऊपर छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। हालांकि कोर्ट ने बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद से फिटनेस और फॉर्म को लेकर भी शॉ लगातार जूझते रहे। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उनका वक्त अच्छा नहीं चल रहा था। उन्हें मुंबई की रणजी और विजय हजारे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद अब खबर आ रही है कि पृथ्वी शॉ मुंबई की टीम छोड़ सकते हैं। मडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से NOC भी हासिल कर लिया है। बता दें, पृथ्वी शॉ ने साल 2017 में मुंबई से अपना डेब्यू किया था और तभी से इसी टीम का हिस्सा थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक समय पर शॉ को सहवाग, लारा और तेंदुलकर का मिक्स कहकर रवि शास्त्री ने जबरदस्त तारीफ की थी जब पृथ्वी शॉ ने 2018 में डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ा था। लेकिन अब उनके करियर की दिशा बिल्कुल बदल चुकी है। देखना होगा कि नया राज्य और नया माहौल पृथ्वी शॉ को वापसी करने में कितना मदद करता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार