26 सितंबर। विराट कोहली के लिए बुरी खबर है। गौरतलब है कि इस समय भले ही विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से कमाल करने में सफल रहे हैं और दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं। 

Advertisement

लेकिन वहीं दूसरी ओर कोहली मैदान के अंदर अपने आक्रमक रवैये से आलोचना का शिकार होते रहते हैं। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेंड्रिक्स को रन लेने के दौरान कंधा मारने के चलते आईसीसी से कोहली को फटकार सुननी पड़ी थी और साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी दे दिया गया था।

Advertisement

आपको बता दें कि  2018 से लेकर अबतक कोहली के पास 3 डिमेरिट प्वाइंट हैं। यानि एक डिमेरिट प्वाइंट यदि कोहली को और मिलता है तो वो क्रिकेट से बैन हो सकते हैं। मतलब 16 जनवरी 2020 से पहले कोहली मैदान पर अपनी हरकतों को काबू नहीं रख पाए और आईसीसी उन्हें एक और डिमेरिट प्वाइंट देता है तो इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन हो सकते हैं।

आपको बता दें कि नियम के अनुसार किसी क्रिकेटर को 24 माह के अंदर 4  डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन कर दिया जाता है। इस समय कोहली के पास 3  डिमेरिट प्वाइंट हैं। इसका मतलब ये हुआ कि कोहली को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार