7 सितंबर। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अब्दुल कादिर का शुक्रवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। कादिर 67 साल के थे और पाकिस्तान के लिए उन्होंने 67 मैचों में हिस्सा लिया था। टेस्ट में उनके नाम 236 विकेट हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके थे। 

Advertisement

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान भी अब्दुल कादिर के निधन से भावुक हैं। इमरान खान ने अब्दुल कादिर के साथ खेले गए दिनों को याद किया और साथ ही कहा कि ड्रेसिंग रूम में अब्दुल कादिर का अंदाज काफी मजाकिया हुआ करता था।

Advertisement

इसके साथ - साथ इमरान खान ने अपने ट्विट में लिखा कि यदि उस वक्त डीआरएस का नियम होता तो अब्दुल कादिर भी उतना ही विकेट लेते जितना विकेट शेन वार्न ने अपने करियर में लिए हैं। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने  भी ट्वीट किया, "पीसीबी महान खिलाड़ी अब्दुल कादिर के निधन की खबर सुनकर सदमे में है और उनके परिवार तथा दोस्तों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार