राजकोट, 30 अप्रैल (Cricketnmore)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-10 में शनिवार रात सुपर ओवर तक खिंचे मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि टीम अच्छा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई।

Advertisement

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर गुजरात ने मुंबई के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मुम्बई की टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 36 रनों पर छह विकेट गंवाने के साथ मैच पर से पकड़ खो बैठी और 153 रनों पर आउट हो गई।

Advertisement

इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। मुम्बई ने सुपर ओवर में पांच गेंदों पर दो विकेट पर 11 रन बनाए लेकिन गुजरात की टीम जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके गए ओवर में आठ गेंदों का सामना करने के बाद भी छह रन ही बना सकी।

रैना ने कहा, "विकेट काफी धीमी थी और हमने बहुत मेहनत की। हमने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन हमारी गेंदबाजी अच्छी थी। हमने काफी अच्छी वापसी की। हालांकि, हम एक अच्छा स्कोर नहीं बना पाए।"

मैच के बारे में रैना ने कहा, "यह मैच बहुत रोमांचक था। जसप्रीत बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। इसके अधिक आप कुछ नहीं कर सकते। मुंबई को 153 रनों पर समेट कर टीम को वापस लाने का श्रेय गेंदबाजों को जाता है।"

Advertisement

इस मैच के दौरान गुजरात के खिलाड़ी एंड्रयू टाई चोटिल हुए थे। इस बारे में रैना ने कहा कि उन्होंने अभी टाई की चोट को नहीं देखा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार