इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मयंक यादव पीठ की चोट के कारण आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। मयंक इस समय बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, जहां वो पिछले अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद चोटिल हो गए थे।

Advertisement

लखनऊ की टीम को इस सीज़न में मयंक से काफी उम्मीदें थी लेकिन अगर वो पहले हाफ में नहीं खेलते हैं तो ये लखनऊ के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। लखनऊ ने नवंबर में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, "मयंक कमर की चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने अभी-अभी गेंदबाजी शुरू की है।"

Advertisement

आईपीएल 2024 में मयंक ने केवल 4 मैच खेले थे लेकिन इन चार मैचों में उन्होंने अपनी रफ्तार और गेंदबाजी से इतना प्रभावित किया कि ना सिर्फ उन्हें लखनऊ ने रिटेन किया बल्कि उस सीजन के बाद वो भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने में भी सफल रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मयंक सीजन के दूसरे हाफ में खेल सकते हैं, लेकिन बीसीसीआई ने उनके एक्शन में वापसी की कोई संभावित तारीख तय नहीं की है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "बीसीसीआई ने अभी तक मयंक की वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है, लेकिन अगर वो अपनी गेंदबाजी के कार्यभार को बढ़ाने के साथ-साथ सभी फिटनेस मापदंडों को पूरा करता है, तो वो आईपीएल के दूसरे हाफ में खेल सकता है।"

बता दें कि मयंक लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं और इसका एक नमूना वो आईपीएल 2024 में पेश कर चुके हैं जहां उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से अपने पहले दो मैचों में लगातार प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता था। फ्रैंचाइज़ी के मेंटर ज़हीर खान ने संकेत दिया कि फ्रैंचाइज़ी युवा तेज गेंदबाज़ को जल्द वापस लाने के मूड में नहीं है। ज़हीर ने कहा कि एनसीए के साथ मिलकर मयंक की रिकवरी के लिए रोडमैप पर काम किया जा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार