पुणे, 9 जनवरी| जसप्रीत बुमराह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब हैं। भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच में बुमराह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस समय बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ 52 विकेट लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

Advertisement

बुमराह ने 44 मैचों में 52 विकेट लिए हैं। चहल ने 36 और अश्विन ने 46 मैचों में इतने विकेट लिए हैं।

Advertisement

बुमराह लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे हैं। इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बुमराह ने चोट से वापसी करते हुए अपना पहला मैच खेला था। उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा था। उन्होंने चार ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट लिया था।

बता दें कि चहल को दूसरे टी-20 में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। कप्तान कोहली तीसरे टी-20 में टीम में शायद ही कोई बदलाव करें। ऐसे में बुमराह की इस रिकॉर्ड को बनाने की दावेदारी औऱ मजबूत हो जाती है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार