ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने सोमवार (4 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। स्टार्क ने अपने कोटे के दस ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमे 3 ओवर मेडल डाले। इस दौरान उन्होंने अब्दुल्ला शफीक,सईम अयूब और शाहीन अफरीदी को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अनोखा शतक

Advertisement

स्टार्क ने शफीक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपने 100 वनडे विकेट पूरे किए। वह यह कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के कुल छठे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ब्रेट ली, ग्लेन मैग्राथ, शेन वॉर्न, क्रैग मैकडरमोट और स्टीव वॉ इस आंकड़े तक पहुंचे।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे विकेट 

169 - ब्रेट ली

161 - ग्लेन मैकग्राथ

Advertisement

136 - शेन वॉर्न

125 - क्रेग मैकडरमोट

101 - स्टीव वॉ

Advertisement

101* - मिचेल स्टार्क

तोड़ा ब्रेट ली का रिकॉर्ड

स्टार्क ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए, उन्होंने 54 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में उन्होंने ब्रेट ली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 55 पारियों मे 100 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा वह दुनिया के 30वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक देश में 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज 100 वनडे विकेट

मिचेल स्टार्क- 54 पारी

ब्रेट ली- 55 पारी

Advertisement

ग्लेन मैग्राथ- 56 पारी

शेन वॉर्न- 61 पारी

क्रैग मैकडरमोट- 71 पारी

Advertisement

स्टीव वॉ- 93 पारी 

गौरतलब है कि स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 126 पारियों में 244 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे 380 विकेट के साथ ग्लेन मैग्राथ और ब्रेट ली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। वहीं 291 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार