14 जनवरी। भारत ने 2018 में जब आस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब विकेटकीपर ऋषभ पंत और आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन के बीच स्लेजिंग ने सुर्खिंयां बटोरी थीं। पेन ने इसी तरह पंत को मजाकिया लहजे में पूछा था कि क्या वो उनके बच्चों को संभाल सकते हैं। इसके बाद पेन की पत्नी ने अपने बच्चों और पंत की एक फोटो पोस्ट की थी। अब पेन ने इसके पीछे की कहानी बयान की है।

Advertisement

इस फोटो के बारे में पेन ने चैनल -7 के लिए बिग बैश लीग में कॉमेंट्री करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह पंत की लापरवाह शॉट खेलने की प्रवृति का फायदा उठाना चाहते थे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम बोर हो चुके थे क्योंकि हमें विकेट नहीं मिल रहा था। रिकी पोंटिंग उन्हें (पंत) को अच्छे से जानते हैं। एक यह बात की पंत शानदार खिलाड़ी हैं दूसरी बात जो हमें उस सीरीज की शुरुआत में हमें पता चला की उनके खिलाफ स्लेजिंग करना समय की बर्बादी है।" पोटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं जिसमें पंत खेलते हैं।

उन्होंने कहा, "इससे वो हालांकि परेशान नहीं हुए लेकिन जो हमें पता चला वो यह था कि वह बेहद एकाग्र हो सकते हैं। इसलिए मैं उनसे कुछ बकवास कर उनका ध्यान भटकाना चाहता था क्योंकि वह इससे खराब शॉट खेल सकते थे।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार