लाहौर, 28 मार्च| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नया अनापत्ति प्रमाणपत्र (नाओसी) जारी किया है, जिसके अनुसार अब केंद्रीय अनुबंध में शामिल सभी खिलाड़ियों को केवल चार विदेशी लीगों में ही खेलने की इजाजत होगी। इसमें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) भी शामिल है। पीसीबी की ओर जारी एक बयान में कहा गया है कि इस नई नीति के अनुसार एनओसी का आग्रह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन विभाग और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच-टीम प्रबंधन के जरिए किया जाएगा।

Advertisement

बयान के अनुसार, विश्व की एनओसी नीतियों के अनुसार, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पास ही प्रक्रिया के अंतिम चरण को अपनी मंजूरी देने का अधिकार होगा।

Advertisement

पीसीबी ने साथ ही कहा कि क्रिकेट संघों से अनुबंधित क्रिकेट खिलाड़ियों को पहली बार एनओसी हासिल करने के लिए उन्हें सीधे अपने संबंधित संघों से ही संपर्क करना होगा।

बोर्ड ने साथ ही कहा कि जो खिलाड़ी सफेद गेंद से नियमित तौर पर खेलते हैं, लेकिन वे लाल गेंद से नहीं खेलते हैं, उनके लिए 50 ओवर और 20 ओवर में खेलना जरूरी होगा तभी उन्हें एनओसी मिल पाएगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार