लाहौर, 11 अगस्त | पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तान को इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से आलराउंडर बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का फायदा उठाना चाहिए। मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

Advertisement

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही कह चुका है कि निजी कारणों के चलते स्टोक्स सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

रमीज राजा ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बाज पर वहीद खान के साथ बातचीत के दौरान कहा, " वह (स्टोक्स) दुनिशया में सबसे प्रतिभाशाली आलराउंडर हैं। इसके अलावा, उनका नाम अब सर्वश्रेष्ठ में से एक की सूची में लिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, " वह इंग्लैंड के लिए एक प्रभावशाली बल्लेबाज रहे हैं और वह गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। यह एक बड़ा नुकसान होगा (इंग्लैंड के लिए)। पाकिस्तान को उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाने की जरूरत है।"

इससे पहले, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा था कि टीम अगले दो टेस्ट मैचों में स्टार हरफनमौला खिलाड़ी स्टोक्स को मिस करेगी।

आर्चर ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा था, " हमें स्टोक्स के बिना काम को पूरा करना होगा। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगर गेंद नहीं डालें, बल्लेबाजी न करें तब भी हम उन्हें मिस करेंगे। उनका ड्रेसिंग रूम में प्रभाव, वो मैदान पर क्या करते हैं इससे भी कहीं ज्यादा है।"

Advertisement

उन्होंने कहा था, " जब मैं मैनचेस्टर में क्वारंटीन था, वह मेरे होटल के कमरे के पास से हमेशा गुजरते थे, जो रूट भी, दरवाजा खटखटाते थे और मेरा हाल चाल पूछते थे। वह अपने आस-पास के लोगों की चिंता करते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार