वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर संशय बरकरार है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों की कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आई हैं।
बता दें कि अब वेस्टइंडीज खेमे में कुल पॉजिटिव खिलाड़ियों की संख्या छह हो गई है। टीम के 18 में से सिर्फ 11 सदस्य गुरुवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए मैदान में उतर सकते हैं। डेवोन थॉमस भी पहले मैच में उंगली की चोट के कारण बाहर हो गए थे।
वेस्टइंडीज के खेमे में मची इस उथल पुथल के बीच क्रिकेट वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी गुरुवार को बैठक कर यह तय करेंगे कि मौजूदा दौरा जारी रह सकता है या नहीं।
पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की आगे है। टी20 सीरीज के बाद टीमों को 18 दिसंबर से क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के हिस्से के रूप में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं।