Pakistan vs Afghanistan Match Prediction, UAE Tri-Series 4th T20: यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार, 02 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला भी इन दोनों ही टीमों के बीच खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने 182 रनों का लक्ष्य बचाते हुए अफगानिस्तान को 39 रनों से धूल चटाई थी।

Advertisement

PAK vs AFG T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 02 सितंबर 2025
समय - 08:30 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

Sharjah Cricket Stadium, Harare Pitch Report

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की भिड़ंत शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर होगी जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर अब तक 65 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 38 रन डिफेंड और 27 रन चेज़ करते हुए जीते गए। इसके अलावा इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है, वहीं यहां सर्वाधिक T20I स्कोर 215/6 बना है जो कि अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2015-16 की सीरीज के दूसरे मैच में बनाया था।

Advertisement

PAK vs AFG T20 Head To Head Record

कुल - 08
पाकिस्तान - 05
अफगानिस्तान - 03

PAK vs AFG T20 : Where to Watch?

Advertisement

UAE T20I ट्राई नेशन सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा जिसे क्रिकेट फैंस Fancode App पर देख सकते हैं।

PAK vs AFG 4th T20: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से सैम अयूब, मोहम्मद नवाज़, हसन नवाज़, और कप्तान सलमान अली आगा स्टार प्लेयर हो सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें भी रहेंगी। बात करें अगर अफगानी टीम की तो विकेटकीपर बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज़, कप्तान राशिद खान, अनुभवी बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान और ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई अच्छा प्रदर्शन करके प्रभावित कर सकते हैं।

Advertisement

Pakistan vs Afghanistan 4th T20I Probable Playing XI

Pakistan Probable Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हसन अली, सलमान मिर्जा/हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम/शाहीन अफरीदी।

Afghanista Probable Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़, सदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, फजलहक फारूकी।

Advertisement

Pakistan vs Afghanistan Today's Match Prediction

यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जीत के लिए फेवरेट रहेगी। मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम काफी संतुलित दिख रही है और उन्होंने अब तक सीरीज के अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले आसानी से जीते हैं।

PAK vs AFG Match Prediction, PAK vs AFG Pitch Report, Today's Match PAK vs AFG, PAK vs AFG Prediction, PAK vs AFG Predicted XIs, UAE T20I Tri-Series, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pakistan vs Afghanistan

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार