Pakistan vs Australia 1st ODI Match Prediction: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2024 में पर्थ के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने 26.5 ओवर में 141 रनों का लक्ष्य हासिल करके ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में नसीम शाह और शाहीन अफरीदी ने 3-3 विकेट झटके थे।
PAK vs AUS 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 30 मई 2025
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
Rawalpindi Cricket Stadium Pitch Report
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबाल रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 30 में से 17 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 244 रन रहा है।
PAK vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 111
पाकिस्तान - 36
ऑस्ट्रेलिया - 71
बेनजीता - 03
टाई - 01
PAK vs AUS 1st ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Sports TV यूट्यूब चैन पर देख सकते हो।
PAK vs AUS 1st ODI: Player to Watch Out For
पाकिस्तान की टीम से साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म और हारिस रऊफ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन और कूपर कोनोली अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Pakistan vs Australia 1st ODI Probable Playing XI
Pakistan 1st ODI Probable Playing XI: शमील हुसैन, साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, सलमान अली आगा, गाजी गौरी (विकेटकीपर), शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
Australia 1st ODI Probable Playing XI: जोश इंगलिस (कप्तान), ओलिवर पीक, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, रिले मेरेडिथ, बिली स्टेनलेक/लियाम स्कॉट।
Pakistan vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
PAK vs AUS 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।