Pakistan vs Australia 2nd ODI Match Prediction: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 02 जून को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है इस वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान पाकिस्तान ने 42.3 ओवर में 201 रनों का लक्ष्य हासिल करके ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म (94 गेंदों पर 69 रन) और गाज़ी गौरी (92 गेंदों पर 65 रन) ने अर्धशतक ठोके, वहीं अराफत मिन्हास ने पांच विकेट (10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट) चटकाए।
PAK vs AUS 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 02 जून 2025
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
Gaddafi Stadium, Lahore Pitch Report
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 88 वनडे मैचों में से 45 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 252 रन रहा है।
PAK vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 112
पाकिस्तान - 37
ऑस्ट्रेलिया - 71
बेनजीता - 03
टाई - 01
PAK vs AUS 2nd ODI : Where to Watch?
इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Sports TV यूट्यूब चैन पर देख सकते हो।
PAK vs AUS 2nd ODI: Player to Watch Out For
पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, साहिबजादा फरहान, और अराफत मिन्हास स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन और मैट रेन्शॉ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Pakistan vs Australia 2nd ODI Probable Playing XI
Pakistan 2nd ODI Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाज़ी गौरी (विकेटकीपर), अराफत मिन्हास, सलमान अली आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
Australia 2nd ODI Probable Playing XI: एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैथ्य शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टेनलेक।
Pakistan vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
PAK vs AUS 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Pakistan vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।