पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच एकदम से जीवित हो उठा है। दो दिन तक बल्ले से धमाल मचाने के बाद तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने धूम मचा दी। ऐसा लग रहा था कि रावलपिंडी की ही तरह कराची की पिच भी नीरस है और यहां भी टेस्ट ड्रॉ ही होगा लेकिन जब तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने गेंद थामी तो माहौल और ज़ज्बात एकदम से बदल गए।

Advertisement

मिचेल स्टार्क ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी। स्टार्क ने सबसे पहले रावलपिंडी के शतकवीर अज़हर अली को आउट किया और इसके बाद अगली ही गेंद पर फवाद आलम को पवेलियन की राह दिखा दी। ये दोनों विकेट 26वें ओवर में गिरे और स्टार्क के इस ओवर में ऐसा लगा कि बेज़ान पिच में ज़ान आ गई हो।

Advertisement

अज़हर अली अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन 14 रन बनाकर वो स्लिप में कैच थमा बैठे और इसके बाद 7 दिन तक बल्लेबाज़ी का इंतज़ार करने वाले फवाद आलम को पता ही नहीं चला कि उनके साथ क्या हुआ। स्टार्क ने आलम को ऐसा यॉर्कर डाला कि वो जब तक बल्ला लाते तब तक गेंद उनके पैड्स पर जा लगी और रिव्यू लेने के बावजूद वो आउट करार दिए गए।

इन दो झटकों के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आया राम, गया राम की तर्ज पर बल्लेबाज़ी करते दिखे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने इस बेज़ान पिच में ज़ान फूंकते हुए पाकिस्तान के 8 विकेट ले लिए हैं और अब पाकिस्तानी टीम पर फॉलोऑन का खतरा भी मंडरा रहा है। हालांकि, बाबर आज़म एक छोर पर डटे हुए हैं और अब पाकिस्तान को संकट से उबारने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार