Pakistan vs Australia 3rd Test: पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच विकेट खोकर 232 रन बनाए। इस दौरान उसमान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर 91 रन बनाए। वहीं, शाहीन अफरीदी ने 15 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, वॉर्नर ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और गेंदबाज शाहिन अफरीदी के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं, उस्मान ख्वाजा ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा और 91 रन बनाए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टीम के आठ रन पर दो विकेट गिर गए थे, जिसमें मार्नस लाबुशेन (0) का भी विकेट शामिल है।

Advertisement

वहीं, तीसरे विकेट के लिए स्टीवन स्मिथ और उस्मान ख्वाजा के बीच 138 रन की साझेदारी हुई, जहां स्मिथ ने भी अर्धशतक जड़ा और 59 रन की पारी खेली, लेकिन वह गेंदबाज नसीम शाह के ओवर में आउट हो गए। अगले बल्लेबाज ट्रेविस हेड 26 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।

क्रीज पर कैमरून ग्रीन (20) और एलेक्स कैरी (8) बने हुए हैं, जो दूसरे दिन के खेल की शुरुआत करेंगे।

पाकिस्तान के लिए पहले दिन शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने दो-दो, वहीं साजिद खान ने एक विकेट चटकाया। 

संक्षिप्त स्कोर:ऑस्ट्रेलिया : 232/5 (उस्मान ख्वाजा 91, स्टीवन स्मिथ 59, शाहीन अफरीदी 2/39, नसीम शाह 2/40)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार