Pakistan vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन सोमवार (21 मार्च) को शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34.91 की स्ट्राइक रेट से 169 गेंदों में छह चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। अपने टेस्ट करियर की 150वीं पारी खेल रहे स्मिथ का इस सीरीज में यह तीसरा अर्धशतक है।

Advertisement

कुमार संगाकारा से निकले आगे

Advertisement

इस पारी के दौरान स्मिथ ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह पहली 150 टेस्ट पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन (Most Runs After 150 Test Innings) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उनके 7993 रन हो गए हैं। इस मामले में स्मिथ ने श्रीलंका के कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगाकारा ने अपने टेस्ट करियर की 150 पारियों में 7913 रन बनाए थे। 

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 7869 रन के साथ तीसरे और वीरेंद्र सहवाग 7694 रन के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। 

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पहली 150 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में स्मिथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके करियर का यह 63वां पचास प्लस स्कोर है। भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर की पहली 150 टेस्ट पारियों में 60 बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

स्मिथ के पास अब दूसरी पारी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 7 रन बनाते ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह कीर्तिमान कुमार संगाकारा के नाम दर्ज हैं, जो 152 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं। स्मिथ के अलावा ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 91 रनों की पारी खेली। पहले दिन कैंरून ग्रीन (20 रन) औऱ एलेक्स कैरी ( 8 रन) नाबाद पवेलियन लौटे।

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने दो-दो विकेट, वहीं साजिद खान ने एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार