Pakistan vs England 1st Test Dream11 Prediction: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला सोमवार, 07 अक्टूबर को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 AM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप जो रूट को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये इंग्लिश खिलाड़ी गजब की फॉर्म में है और इंग्लैंड के लिए अब तक 146 टेस्ट खेलकर 12,402 रन ठोक चुका है। इस दौरान रूट ने 69 टेस्ट विकेट भी चटकाए हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ रूट का प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में पाक टीम के खिलाफ लगभग 50 की औसत से 15 मैचों की 26 इनिंग में 1135 रन ठोके हैं। ऐसे में उनके आंकड़ों को देखते हुए रूट को बनाना एक अच्छा फैसला होगा।

Advertisement

उपकप्तान के तौर पर आप मोहम्मद रिज़वान को चुन सकते हो। वो एक बड़ी इनिंग खेलकर आपको काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। इसके अलावा वो विकेट के पीछे कैच पकड़कर और स्टंप्स करके भी आपको पॉइंट्स देंगे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 32 टेस्ट की 52 पारियों में 1910 रन ठोके हैं।

PAK vs ENG 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 07 अक्टूबर 2024
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम

PAK vs ENG 1st Test Pitch Report

Advertisement

ये मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक यहां 6 टेस्ट खेले गए हैं जिसमें से 3 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, वहीं 2 मैच रन चेज करने वाली टीम ने अपने नाम किये हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्करो 333 रन रहा है। वहीं इस मैदान पर सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 675 रन बना है। मुल्तान के मैदान पर बल्लेबाज़ों और स्पिन गेंदबाज़ों के लिए अच्छी मदद रहती है।

PAK vs ENG 1st Test: Where to Watch?

ये मुकाबला भारत में प्रसारित नहीं किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस ये मैच टीवी पर नहीं देख पाएंगे।

Advertisement

PAK vs ENG Test Head To Head Record

कुल - 88
पाकिस्तान - 21
इंग्लैंड - 28
ड्रॉ - 39

PAK vs ENG 1st Test Dream11 Prediction

Advertisement

विकेटकीपर - मोहम्मद रिज़वान (उपकप्तान), जेमी स्मिथ
बल्लेबाज - बाबर आज़म, बेन डकेट, जैक क्रॉली, हैरी ब्रूक
ऑलराउंडर - जो रूट (कप्तान)
गेंदबाज -  जैक लीच,  अबरार अहमद, गस एटकिंसन, शाहीन अफरीदी।

Pakistan vs England 1st Test Probable Playing XI

Pakistan Probable Playing XI: सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान, सलमान अली आगा, आमिल जमाल, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।

Advertisement

England Probable Playing XI : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।

PAK vs ENG 1st Test Dream11 Prediction,PAK vs ENG Dream11 Prediction, Today Match PAK vs ENG, PAK vs ENG Test Series, PAK vs ENG Dream11 Team, Fantasy  Cricket Tips, PAK vs ENG Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, England Tour of Pakistan, Injury Update of the match between Pakistan vs England

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार