पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। बता दें कि सात मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

Advertisement

PAK vs ENG: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन - रविवार, सितंबर 25, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे
वेन्यू - नेशनल स्टेडियम, कराची

PAK vs ENG: Match Preview

पाकिस्तान को तीसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बाबर आज़म और रिज़वान की जोड़ी ज्यादा रन नहीं बना सकी थी, जिसके बाद मेजबानो के लिए 223 रनों का लक्ष्य हासिल करना असंभव हो गया। इस मैच में शान मसूद ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। मसूद ने 66 रनों की पारी खेली। खुशदिल शाह ने 29 और मोहम्मद नवाज ने 19 रन बनाए। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 10 रनों तक का स्कोर प्राप्त नहीं कर सका।

तीसरे टी-20 में पाकिस्तान के गेंदबाज़ों को खूब मार पड़ी। मोहम्मद हसनैन ने फिल सॉल्ट को जल्द आउट करके इंग्लैंड को पहला झटका जल्दी दिया था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज़ पाकिस्तान के गेंदबाज़ों पर खूब बरसे। उस्मान कादिर ने 48 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए। वहीं शहनवाज दाहनी ने 4 ओवर में 62 रन खर्चे।

Advertisement

टी-20 सीरीज का तीसरा मैच इंग्लिश बल्लेबाज़ों के नाम रहा। हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 81 रन ठोके। वहीं बेन डकेट ने 42 गेंदों पर 70 रन जड़े। विल जैक्स ने भी 22 बॉल पर 40 रन बनाए। इंग्लिश गेंदबाज़ों ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया। मार्क वुड ने अपनी रफ्तार के दम पर पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों के होश उड़ा दिए। वुड ने 3 विकेट चटकाए, वहीं आदिल रशीद ने 2 विकेट अपने नाम किए। रीस टॉप्ली और सैम करन ने भी एक-एक विकेट झटका।

PAK vs ENG : Match Prediction

इंग्लैंड की टीम चौथे मुकाबले में फेवरेट रहेगी। तीसरा मैच मेहमानो ने आसानी से अपने नाम किया था।

Advertisement

PAK vs ENG Head-to-Head

कुल – 21
पाकिस्तान – 06
इंग्लैंड – 14
बेनतीजा – 01

PAK vs ENG Team News

Advertisement

इंग्लैंड - जोस बटलर टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं यह साफ नहीं हो सका है।

PAK vs ENG Probable Playing XI

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, हैदर अली, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उस्मान कादिर, शाहनवाज दहानी, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन

Advertisement

इंग्लैंड- फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक, डेविड मालन, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, मोईन अली (कप्तान), सैम करन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली

PAK vs ENG Fantasy XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, फिल साल्ट
बल्लेबाज - बाबर आजम, बेन डकेट, हैरी ब्रुक
ऑलराउंडर - सैम करन, मोईन अली
गेंदबाज- आदिल राशिद, उस्मान कादिर, हारिस रऊफ, रीस टॉप्ली

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार