पाकिस्तान ने सात मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से बढ़त बना ली है। सीरीज का छठा मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा।

Advertisement

PAK vs ENG: Match Preview

Advertisement

पाकिस्तान ने सीरीज का पांचवां मुकाबला रोमांचक अंदाज में 6 रनों से जीता था। इस मैच में मेजबानों के लिए एक बार फिर सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान ने बनाए। रिज़वान ने 46 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। इस खिलाड़ी के अलावा टीम के सभी बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए जिसके कारण पाकिस्तान 145 रन ही स्कोरबोर्ड पर लगा सकी। टीम की बैटिंग अब बड़ी समस्या बन चुकी है।

पाकिस्तान की गेंदबाज़ों की बात करें तो सभी गेंदबाज़ एक बार फिर असरदार साबित हुए। हारिस रऊफ ने इंग्लैंड के दो विकेट चटकाए। वहीं नवाज़, वसीम, शादाब, इफ्तिकार, और आमेर जमाल को एक-एक विकेट मिला। गन गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने दो विकेट चटकाए, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे में 41 रन लुटाए।

इंग्लैंड की बैटिंग की बात करें तो इंग्लिश बैटर्स ने भी काफी निराश किया। 146 रनों का लक्ष्य मेहमान टीम हासिल नहीं कर सकी। इस मैच में इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने (51) अर्धशतकीय पारी खेली और डेविड मलान ने भी 36 रन बनाए, लेकिन बाकी खिलाड़ी मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिता सके जिसके कारण टीम 20 ओवर में सिर्फ 139 रन ही बना पाई।

इंग्लिश गेंदबाज़ों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। मार्क वुड ने अपनी रफ्तार के दम पर महज़ 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। डेविड विली और सैम करन ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।

Advertisement

PAK vs ENG: Match Details

दिन - बुधवार, सितंबर 28, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

PAK vs ENG: Where to watch?

Advertisement

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा। इस मैच को क्रिकेट फैन सोनी लिव (ओटीटी) पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK vs ENG: Match Prediction

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं, लेकिन मेजबानों को घेरलू परिस्थितियों का फायदा मिला है। इस मैच में भी पाकिस्तान फेवरेट रहेगी।

Advertisement

PAK vs ENG Head-to-Head

कुल – 23
पाकिस्तान – 08
इंग्लैंड – 14
बेनतीजा – 01

PAK vs ENG Team News

Advertisement

किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई हैं।

PAK vs ENG Probable Playing XI

पाकिस्तान- मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आमेर जमाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

Advertisement

इंग्लैंड- फिल साल्ट (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, मोईन अली (कप्तान), सैम करन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

PAK vs ENG Fantasy XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज- बाबर आजम, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, शान मसूद
ऑलराउंडर - मोईन अली, मोहम्मद नवाज़
गेंदबाज- हारिस रऊफ, मार्क वुड, आदिल राशिद, उस्मान कादिर

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार