Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पाक कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर अपनी धीमी बल्लेबाजी से निराश किया और अपनी टीम को मंझधार में छोड़कर चलते बनते। बाबर आजम 28 गेंदों पर 32 रन ही बना सके थे। बाबर आजम को आदिल रशीद ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया था।

Advertisement

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम आदिल रशीद की गेंद को पूरी तरह से मिसजज कर गए थे। बाबर आजम आदिल रशीद की wrong'un को पढ़ ना सके थे। बाबर क्रीज के थोड़ा पीछे जाकर रूम बनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, ऐसा करने में वो कामयाब ना हो सके और गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और गेंदबाज की तरफ चली गई।

Advertisement

गेंदबाज आदिल रशीद ने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया था। दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। टॉस के दौरान बाबर आजम ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करते।

पाकिस्तान के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले के दौरान वह केवल 1 विकेट पर 39 रन ही बना सके थे। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को जीतने के लिए 138 रनों की दरकार है। सैम कुर्रन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके वहीं आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन ने 2-2 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार