टी20 वर्ल्ड कप का 29वां मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच पर्थ में खेला जाएगा।

Advertisement

PAK vs NED: Match Preview

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्हें दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान को मैच की आखिरी गेंद पर हार का स्वाद चखना पड़ा था। पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। बाबर आज़म(04) और मोहम्मद रिज़वान(18) दोनों ही फ्लॉप रहे हैं। टीम के टॉप स्कोरर शान मसूद हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 96 रन बनाए हैं। टीम की बैटिंग परेशानी की वज़ह बनी हुई है।

गेंदबाज़ों ने बल्लेबाज़ों से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। मोहम्मद वसीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और उन्होंने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम दर्ज किए। शादाब खान और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं, लेकिन टीम के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी अब तक एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके हैं। बड़े टूर्नामेंट में शाहीन लय में नज़र नहीं आए हैं।

सुपर-12 में नीदरलैंड्स की टीम भी प्रभावित नहीं कर सकी है। पिछले मैच में उन्हें भारत के खिलाफ 56 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। नीदरलैंड्स के लिए टूर्नामेंट में टॉप स्कोकर सलामी बल्लेबाज़ मैक्स ओडाड रहे हैं। मैक्स ओडाड ने 5 मैचों में 153 रन बनाए हैं। कॉलिन एकरमेन ने पांच मैंचों 96 रन बनाए हैं, वहीं बेस डी लीडे ने टूर्नामेंट में अब तक 74 रन जड़े हैं। टीम के बल्लेबाज़ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

गेंदबाज़ों ने टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है। बेस डी लीडे ने लगभग हर मुकाबले में विकेट चटकाते हुए 9 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं पॉन वान मीकेरेन ने 6 और फ्रेड क्लासेन ने 5 विकेट चटकाए हैं। सभी गेंदबाज़ों ने टीम के लिए योगदान किया है।

PAK vs NED: Match Details

दिन - रविवार, अक्टूबर 30, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे
वेन्यू - पर्थ

PAK vs NED: Match Prediction

पाकिस्तान की टीम मैच में फेवरेट रहेगी।

PAK vs NED: Head-to-Head

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच महज़ एक ही टी-20 मुकाबला खेला गया है जिसे पाकिस्तान ने जीतकर अपने नाम किया था।

PAK vs NED: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

PAK vs NED: Team News

कोई भी नया अपडेट टीमों की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

PAK vs NED: Probable Playing XI

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बेस डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

PAK vs NED: Fantasy XI

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, स्कॉट एडवर्ड्स
बल्लेबाजी: बाबर आजम, शान मसूद, मैक्स ओडॉड
ऑलराउंडर: बेस डी लीडे, मोहम्मद नवाज, शादाब खान
गेंदबाजी: हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, टिम प्रिंगल/पॉल वैन मीकेरेन

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार