Pakistan vs New Zealand 2nd T20I, Dream 11 Team 

Advertisement

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शनिवार (15 अप्रैल) को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम पाकिस्तान ने 88 रनों के बड़े अंतर से जीता था। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

इस मैच में आप इमाद वसीम पर दांव खेल सकते हैं। इमाद ने हाल ही में PSL में अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाल मचाया था। सीरीज के पहले मैच में भी वसीम ने 16 रन और 2 विकेट झटके थे। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छे पिक हो सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर हारिस रऊफ या सईम अयूब को चुना जा सकता है।

PAK vs NZ 2nd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 15 अप्रैल 2023
समय - 09:30 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

PAK vs NZ 2nd T20I:  Pitch Report

गद्दाफी स्टेडियम में अब तक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 14 और दूसरी इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 160 रन रहता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

सीरीज का पहला मुकाबला भी गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 182 रन टांगे थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 94 रन ही बना सकी थी और मेजबानों ने मैच 88 रनों के अंतर से जीत लिया था।

PAK vs NZ Head-to-Head

कुल - 30
पाकिस्तान - 19
न्यूजीलैंड - 11

Pakistan vs New Zealand 2nd T20I Dream 11 Team

विकेटकीपर - मोहम्मद रिज़वान, टॉम लैथम
बल्लेबाज़ - बाबर आजम, डेरिल मिचेल, फखर जमान, मार्क चैपमैन, एस अयूब (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - इमाद वसीम (कप्तान)
गेंदबाज़ - एडम मिल्ने, हारिस रऊफ, मैट हेनरी

Pakistan 2nd T20I Probable Playing XI 

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान

New Zealand 2nd T20I Probable Playing XI 

टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), चाड बोवेस, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार