पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 02 जनवरी 2023 से कराची में खेला जाएगा।

Advertisement

PAK vs NZ 2nd Test: Match Preview

Advertisement

पहले मुकाबले में पाकिस्तान बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। बाबर आजम ने पहली इनिंग में 161 रन बनाए, वहीं आगा सलमान ने 103 रनों की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद ने दोनों ही पारियों में अर्धशतक ठोका। सरफराज ने पहली इनिंग में 86 और फिर दूसरे इनिंग में 53 रन बनाए। दूसरी इनिंग में पाकिस्तान के लोअर ऑर्डर ने अच्छा योगदान किया। साऊद शकील ने 55 और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

युवा स्पिनर अबरार अहमद एक बार फिर पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। अबरार ने पहली इनिंग में 5 विकेट चटकाए थे। वहीं नौमान अली ने 3 और मोहम्मद वसीम जूनियर ने एक विकेट अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग में भी अबरार ने एक विकेट हासिल किया।

न्यूजीलैंड के लिए स्टार बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने दोहरा शतक ठोककर सुर्खियां लूटी। केन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 612 रन बनाए थे। केन के अलावा टॉम लेथम ने 113, डेरिल मिचेल ने 42 और टॉम ब्लेंडल ने 47 रनों की शानदार पारी खेली। केन विलियमसन ने अपने दोहरे शतक के दौरान ईश सोढ़ी के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 154 रन जोड़े थे। ईश सोढ़ी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ 65 रन ठोके।

न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाज़ों ने सफलताएं हासिक की। पाकिस्तान की पहली इनिंग में टिम साउदी ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अजाज पटेल, माइकल ब्रेसवेल, और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट झटके थे। निल वैगनर ने भी एक विकेट हासिल किया। पाकिस्तान की दूसरी पारी में ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। सोढ़ी ने 6 विकेट चटकाए थे। माइकल ब्रेसवेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।

Advertisement

PAK vs NZ 2nd Test: Match Details

दिन – सोमवार, जनवरी 02, 2023
समय – भारतीय समय अनुसार 10:30 AM बजे
वेन्यू – नेशनल स्टेडियन, कराची

Match Prediction: Who Will Win Today's Cricket Match? PAK vs NZ 2nd Test

Advertisement

बीते समय में पाकिस्तान की टीम अपने घर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में मेजबानो से बेहतर नज़र आई। सीरीज के दूसरे मैच में कीवी टीम फेवरेट रहेगी।

PAK vs NZ Head-to-Head

कुल – 61
पाकिस्तान – 25
न्यूजीलैंड – 14
ड्रॉप – 22

Advertisement

PAK vs NZ 2nd Test: Where to Watch?

यह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK vs NZ 2nd Test Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों के किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

PAK vs NZ 2nd Test Probable Playing XI

पाकिस्तान - अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा

Advertisement

न्यूजीलैंड - टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल

PAK vs NZ 2nd Test Fantasy XI

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

विकेटकीपर - टॉम ब्लंडेल, सरफराज अहमद
बल्लेबाज - केन विलियमसन, बाबर आज़म (c), डेवोन कॉनवे, इमाम-उल-हक
ऑलराउंडर - डेरिल मिशेल
गेंदबाज - टिम साउदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद (vc), नौमान अली

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार