सरफराज अहमद उर्फ सैफी भाई न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के हीरो बनकर उभरे। सरफराज अहमद ने दमदार वापसी करते हुए अपनी टीम के लिए कठिन परिस्थितियों में रन बनाए और इन महत्वपूर्ण रनों के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। सरफराज अहमद से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दीनदुनिया भूलकर अपनी वाइफ को निहारते हुए नजर आए।

Advertisement

नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान ये मजेदार घटना घटी थी। जैसे ही कीवी ऑलराउंडर डेरिल मिशेल गेंदबाजी करने आए, सरफराज अहमद को खेल के मैदान के विपरीत दिशा में जाते हुए देख तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी बीच में ही रोक दी और जानना चाहा की सरफराज आखिर कर क्या रहे हैं।

Advertisement

सरफराज पहले से ही पिच के बाहर ऑन-साइड की ओर खड़े थे, सरफराज को स्टेडियम में लगी लार्ज स्क्रीन पर अपनी वाइफ को निहारते हुए देखा गया। जब गेंदबाज मिशेल रास्ते में रुके और ये ड्रामा हुआ तब सरफराज के बैटिंग पार्टनर सऊद शकील को सैफी भाई से पूछते देखा गया कि भाई आखिर क्या हुआ है।

दरअसल, जैसे ही कैमरे ने उनकी पत्नी की ओर जूम किया, सरफराज दूर से ही बैटिंग भूलकर उन्हें देखने लगे। एक पल के सरफराज भूल गए कि उन्हें मैच पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने 83.75 की औसत से चार पारियों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 335 रन बनाकर सीरीज समाप्त की।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार