हसन अली के पांच विकेटों की मदद से पाकिस्तान ने यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 201 रनों पर समेट दिया।

Advertisement

इसके जवाब में मेजबान पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 129 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 200 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 272 रनों का स्कोर बनाया था।

Advertisement

तीसरे दिन स्टंप्स के समय मोहम्मद रिजवान 56 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 और हसन अली पांच गेंदों का सामना कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अपना खाता नहीं खोले हैं। Pakistan vs South Africa Scorecard

उनके अलावा इमरान बट खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि आबिद अली ने 13, अजहर अली ने 33, कप्तान बाबर आजम ने आठ, फवाद आलम ने 12 और फहीम अशरफ ने 29 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से उसकी दूसरी पारी में जॉर्ज लिंडे ने तीन और केशव महाराज ने दो, जबकि कैगिसो रबाडा ने एक विकेट लिया है।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने अपने कल के स्कोर चार विकेट पर 106 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान क्विंटन डीकॉक ने 24 और टेम्बा बवुमा ने 15 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 201 रनों पर आलआउट हो गई।

Advertisement

मेहमान टीम के लिए बवुमा ने सर्वाधिक नाबाद 44 रन बनाए। उनके अलावा डीन एल्गर ने 15, एडेन मारक्रम ने 32 और फाफ डु प्लेसिस ने 17 रन बनाए, जबकि रासी वान डेर डुसेन खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, मुल्डे ने 33 और जॉर्ज लिंडे ने 21 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से हसन के पांच विकेटों के अलावा शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और नौमान अली ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार