पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यहां के नेशनल स्टेडियम में शुरु हुए पहले टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 220 रनों पर समेट दी लेकिन जवाब में उसने बेहद खराब शुरुआत की है।

Advertisement

13 साल बाद अपने घर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी टीम के लिए स्पिनर यासिर शाह ने 54 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और नुमैन अली ने दो-दो सफलता हासिल की।

Advertisement

जवाब में पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए। वह पहली पारी की तुलना में 187 रन पीछे है।

स्टम्पस तक अजहर अली 5 और फवाद अलाम 5 रनों पर नाबाद लौटे। पाकिस्तान ने इमरान बट्ट (9), आबिद अली (4), कप्तान बाबर आजम (7) और नाइटवॉचमैन शाहिन अफरीदी (0) के विकेट गंवाए हैं।

बट्ट और अली के विकेट कगीसो रबाडा ने लिए हैं जबकि बाबर को केशल महाराज ने आउट किया। शाहिन को एनरिच नोटेर्जे ने चलता किया। आबिद पांच, बट्ट 15, बाबर 26 और शाहिन 27 के कुल योग पर आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। डीन एल्गर (58) और जॉर्ज लिंड (35) को छोड़कर कोई और बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। रबाडा 21 रनों पर नाबाद लौटे।

Advertisement

फाफ दू प्लेसिस (23) और कप्तान क्विंटन डी कॉक (15) जैसे दिग्गज भी अधिक देर नहीं टिक सके। एल्गर ने पारी का एकमात्र अर्धशतक लगाया। उन्होंने 106 गेंदों का सामना कर नौ चौके लगाए।

संक्षिप्त स्कोर: दक्षिण अफ्रीका 220 (डीन एल्गर 58, जॉर्ज लिंड 35; यासिर शाह 3/54, नौमान अली 2/38) बनाम पाकिस्तान 33/4 (इमरान बट 9, कगिसो रबाडा 2/8; केशव महाराज 1/0)

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार