टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

PAK vs SA: Match Preview

साउथ अफ्रीका ग्रुप 1 के टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला भारत को 5 विकेट से हराकर जीता था, लेकिन इस मैच में टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरफ फ्लाप हुआ था। बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे क्विंटन डी कॉक(1) और राइली रूसो(0) रन नहीं बना सके थे, हालांकि एडन मार्कराम(52) और डेविड मिलर(59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर टीम ने जीत हासिल की थी।

टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट चटकाए थे, वहीं वेन पॉर्नेल ने अपने चार ओवर में महज़ 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। टूर्नामेंट में एनरिक नॉर्खिया ने अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिए किए हैं। 

ग्रुप-2 में पाकिस्तान दो अंक के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने अपना पिछला मैच 6 विकेट से नीदरलैंड्स को हराकर जीता था। इस मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने 49 रनों की पारी खेली थी, लेकिन एक बार फिर टीम के बल्लेबाज़ संघर्ष करते नज़र आए थे। बाबर आज़म महज़ 4 रन बनाकर आउट हुए थे। फखर जमान 20 और शान मसूद भी सिर्फ 12 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे।

पाकिस्तान के गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के सभी गेंदबाज़ों ने विकेट चटकाए हैं। शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम ने दो मैचों में 6-6 विकेट हासिल किए हैं। वहीं हारिस रऊफ ने 5.27 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके हैं।

PAK vs SA: Match Details

दिन – गुरुवार, नवंबर 02, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार 01:30 बजे
वेन्यू – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 

PAK vs SA: Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान की तुलना में बेहतर और बैलैंस नज़र आ रही है। इस मैच में साउथ अफ्रीका फेवरेट रहेगी।

PAK vs SA Head-to-Head

कुल : 21
पाकिस्तान: 11
साउथ अफ्रीका: 10

PAK vs SA: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

PAK vs SA Team News

दोनों ही टीमों के सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

PAK vs SA Probable Playing XI

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह

PAK vs SA Fantasy XI

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज़: बाबर आजम, राइली रूसो, डेविड मिलर
ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, शादाब खान, वेन पार्नेल
बाउल: हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, लुंगी एनगिडी

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार