Pakistan vs Sri Lanka 2nd Test Match Prediction: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 17 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का पिछला मुकाबला भी रावलिपंडी के मैदान पर ही खेला गया था। ये पांच दिनों के खेल के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर साकिब खान थे। उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में 130 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। 

PAK vs SL 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 17 नवंबर 2026
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

Rawalpindi Cricket Stadium, Pitch Report

रावलपिंडी की पिच को बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां टेस्ट क्रिकेट में शुरुआती दो दिनों तक बल्लेबाज़ों को मदद मिलती है, लेकिन तीसरे दिन के बाद पिच धीमी और सूखी होने लगती है, जिससे स्पिन गेंदबाज़ों को फायदा मिल सकता है। तेज गेंदबाज़ों को विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुल मिलाकर, यहां शुरुआत में बल्लेबाज़ों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

बताते चलें कि रावलपिंडी के मैदान पर अब तक 18 टेस्ट इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 10 पहले गेंदबाज़ी और 3 पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 341 रन रहा है, जो कि दूसरी पारी में 402 रन, तीसरी पारी में 228 रन और तीसरी पारी में 143 रन हो जाता है।

PAK vs SL Test Head To Head Record

कुल - 60
पाकिस्तान - 23
श्रीलंका - 17
ड्रॉ - 20

PAK vs SL 2nd Test: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, सऊद शकील और साकिब खान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस और असिथा फर्नांडो अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Pakistan vs Sri Lanka 2nd Test Probable Playing XI

Pakistan Test Probable Playing XI: अज़ान अवैस, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, साकिब खान।

Sri Lanka Test Probable Playing XI: पसिंदु सूरियाबंदर, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, मिलन प्रियानाथ रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Pakistan vs Sri Lanka Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK vs SL 2nd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Sri Lanka Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार