पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कोलंबो से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 563 रनों का विशाल स्कोर बना लिया है। तीसरे दिन के अंत तक पाकिस्तान ने पहली पारी में 397 रनों की बढ़त बना ली है। आगा सलमान 132 रन और मोहम्मद रिजवान 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

पाकिस्तान की टीम दूसरे दिन 2 विकेट पर 178 रन से आगे खेलने उतरी थी। अब्दुल्ला शफीक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा और 326 गेंदों में 19 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 201 रन की पारी खेली। शफीक पाकिस्तान के लिए सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बने, उन्होंने 23 साल 246 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। 

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे सऊद शकील ने 110 गेंदों में 57 रन बनाए। सलमान 148 गेंदों में 132 रन बनाकर खेल रहे हैं और अब तक 15 चौके औऱ 1 छक्का जड़ चुके हैं। सिर पर गेंद लगने के बाद सरफराज अहमद 14 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल किया गया है। 

श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट और प्रभात जयसूर्या ने 2 विकेट लिए हैं। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम पहली पारी में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। धनंजय डी सिल्वा 57 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार