22 अगस्त, पोर्ट ऑफ स्पेन (CRICKETNMORE)। बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ जिससे भारत की टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन रैंकिंग छिन गई। धोनी ने खोला श्रीसंत के बारे में ये सनसनीखेज राज जिसे जानकर आपको लगेगा झटका

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टेस्ट ड्रा होने के कारण पाकिस्तान की टीम नंबर वन पर काबिज हो गई है। आपक बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का खेल दिखाकर सीरीज को ड्रा करना लिया था। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन टीम बनी है। उसेन बोल्ट से भी तेज हैं धोनी, जानिए धोनी ने कैसे तोड़ा बोल्ट का रिकॉर्ड

Advertisement

ऐसे में भारत की टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खुद को नंबर वन पर बने रहने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 3- 0 से जीतना था लेकिन चौथा टेस्ट मैच बारिश की वजह से धूल गया जिससे मैच ड्रा घोषित करा दिया गया। चौथे टेस्ट मैच में सिर्फ 22 ओवर का ही खेल हो पाया था। लगातार बारिश के कारण मैदान बिल्कुल ही खराब हो गया था जिसके कारण अंपायरों ने टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया। BREAKING: एबी डी विलियर्स का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चुके मिस्बाह उल हक

भारत की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को 2- 0 से अपने नाम किया लेकिन एक बार फिर से भारत की टीम ने अपना नंबर वन रैंकिंग टेस्ट क्रिकेट मे खो दिया है। धोनी की फिल्म को लगा झटका, फिल्म की रिलीज होने पर संदेह

वैसे भारत को घबराने की कोई बात वहीं है क्योंकि आने वाले समय में भारत की टीम को ज्यादा टेस्ट मैच ही खेलने हैं ऐसे में भारत के पास फिर से टेस्ट में नंबर वन बननें का सुनहरा मौका होगा। BREAKING: धोनी पर लगा ये बड़ा कलंक, धोनी के फैन्स के लिए बुरी खबर

आपको बता दें कि 5 दिन पहले ही भारत की टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनी थी। यह पहला मौका है जब कोई टीम इतने कम समय के लिए टेस्ट क्रिकेट की किंग बनी हो इससे पहले सभी टीम कम से कम 1 महिने के लिए नंबर वन पर बनी रही थी। 

Advertisement

पाकिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया है। साल 2003 के बाद पाकिस्तान की टीम ऐसी पांचवीं टीम है जो टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनी हो। इस लिस्ट में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम है। गौरतल है कि टेस्ट रैंकिंग 2003 के बाद से अमल में लाया गया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार