लीड्स, 1 जून (CRICKETNMORE)| अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स के तीन-तीन विकेटों की बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को चायकाल तक पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 174 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 106 रन बना लिए हैं और अभी पाकिस्तान के स्कोर से 68 रन पीछे हैं। 

Advertisement

कप्तान जो रूट 50 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 29 रन और डोमिनीक बेस नौ गेंदों पर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं।  

Advertisement

एलेस्टेयर कुक ने 106 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 46 रन बनाए। उन्हें तेज गेंदबाज हसन अली ने विकेटकीपर सरफराज के हाथों कैच कराया। कीटन जेनिंग्स ने 57 गेंदों पर पांच चौकों के दम पर 29 रन बनाए। उन्हें फहीम अशरफ ने सरफराज के हाथों कैच कराया। 

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 79 रन के अंदर अपने सात विकेट खो दिए। वह तो भला हो निचले क्रम के बल्लेबाजों शदाब खान (56) और हसन अली (24) का जिन्होंने अपनी टीम को 150 के पार पहुंचाया। 

शादाब ने 52 गेंदों पर अपने अर्धशतकीय पारी में 10 चौके लगाए। उनका यह तीसरा अर्धशतक है। हसन ने 16 गेंदों पर पांच चौके जड़े। 

Advertisement

इसके अलावा हैरिस सोहेल ने 57 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 और अशद शफीक ने 48 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत रन का योगदान दिया। कप्तान सरफराज अहमद ने 14 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए ब्रॉड ने 38 रन पर तीन विकेट, एंडरसन ने 43 रन पर तीन विकेट और वोक्स ने 55 रन पर तीन विकेट प्राप्त किया। वहीं अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में पदार्पण कर रहे आफ स्पिनर सैम कुरेन ने 33 रन पर एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार