Pakistan Test Squad Vs West Indies And England: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जुलाई के महीने के आखिर में वेस्टइंडीज और अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और अब एक बार फिर बाबर आज़म (Babar Azam) टेस्ट टीम के कैप्टन बन गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, शान मसूद को हटाकर बाबर आज़म को पाकिस्तान टेस्ट टीम की कैप्टेंसी की जिम्मेदारी दी गई है। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नज़रिए से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखती हैं, इसलिए भी ये फैसला किया गया है।

Advertisement

बताते चलें कि शान मसूद की कैप्टेंसी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मुकाबले खेले जिसमें से टीम सिर्फ 4 जीत पाई और उन्हें 12 में हार का सामना करना पड़ा। याद दिला दें शान से पहले बाबर आज़म ही टेस्ट टीम के कैप्टन थे, जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट खेले और 10 में जीत, 4 में हार का स्वाद चखा।

पाकिस्तान टेस्ट स्क्वाड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, दाएं हाथ के बल्लेबाज़ मुहम्मद अवैस ज़फ़र, दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुहम्मद ग़ाज़ी ग़ोरी शामिल हैं। इनके अलावा सऊद शकील को भी इंग्लैंड सीरीज के लिए चुना गया है, जिनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

बात करें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर पाकिस्तान की पॉजिशन की तो वो 9वें पायदान पर मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम:- बाबर आज़म (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फ़ज़ल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस ज़फर, मुहम्मद गाज़ी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम:- बाबर आज़म (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फ़ज़ल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस ज़फर, मुहम्मद गाज़ी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस के अधीन), शान मसूद, उबैद शाह।

वेस्टइंडीज-पाकिस्तान टेस्ट शेड्यूल

पहला टेस्ट: 25-29 जुलाई, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारौबा
दूसरा टेस्ट: 2-6 अगस्त, क्वीन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन

Advertisement

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट शेड्यूल

Also Read: LIVE Cricket Score

पहला टेस्ट: 19-23 अगस्त, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 27-31 अगस्त, लॉर्ड्स
तीसरा टेस्ट: 9-13 सितंबर, बर्मिंघम

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार