Most T20I Runs: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने सोमवार (18 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ओपनिंग करने उतरे बाबर टीम के टॉप स्कोरर रहे औऱ 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इस पारी के दौरान बाबर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद बाबर के 126 मैच की 119 पारियों में 4192 रन हो गए हैं, वहीं कोहली के नाम 125 मैच की 117 पारियों में 4188 दर्ज हैं।  बता दें कि कोहली  इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। 4231 रन के साथ रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

4231 - रोहित शर्मा

4192 - बाबर आज़म

4188 - विराट कोहली

Advertisement

3655 - पॉल स्टर्लिंग

3531 - मार्टिन गुप्टिल

बता दें कि मौजूदा सीरीज में बाबर का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा और वह तीन पारियों में सिर्फ 47 रन ही बना सके। पहले दो मुकाबलों में वह दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 18.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें बाबर के अलावा हसीबुल्लाह खान ने 24 रन बनाए। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और उनके अलावा कप्तान जोश इंग्लिस ने 27 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार