अबु धाबी, 20 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| मोहम्मद अब्बास के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 373 रनों से करारी मात दी। इसी के साथ पाकिस्तान ने दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लिया। दुबई में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पाकिस्तान ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस लक्ष्य के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई और दूसरी पारी में 164 रनों पर नौ विकेट खोकर मैच हार गई। उस्मान ख्वाजा चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। 

Advertisement

अब्बास ने इस मैच की दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में उनके अलावा यासिर शाह ने तीन विकेट लिए। मीर हमजा को एक विकेट मिला। 

इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च स्कोरर मार्नस लाबुशान रहे जिन्होंने 78 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 43 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 36 और मिचेल स्टार्क ने 28 रनों का योगदान दिया। 

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 47 रनों के साथ की थी। एरॉन फिंच (31) और हेड ने जिस तरह से शुरुआत की उससे लगा कि टीम लड़ेगी, लेकिन अब्बास ने हेड को पवेलियन भेज दिया। वह 71 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

Advertisement

लक्ष्य विशाल था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास इसे हासिल करने के लिए पूरे दो दिन का समय था। लेकिन, उसके बल्लेबाज अब्बास और शाह की जुगलबंदी में उलझ कर रह गए।

हेड के आउट होने के छह रन बाद मिशेल मार्श (5) भी पवेलियन निकल लिए। एक रन बाद फिंच भी पवेलियन लौट लिए। फिंच भी अब्बास का शिकार हुए। अब्बास ने टिम पेन को खाता भी नहीं खोलने दिया। यहां से स्टार्क और लाबुशान ने छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की लेकिन यह साझेदारी मैच के परिणाम को कुछ देर तक टालने के लिए ही काफी रही। 

स्टार्क 145 के कुल स्कोर पर शाह का शिकार हुए। 10 रन बाद अब्बास ने लाबुशान को आउट किया। शाह ने जोए होलैंड (3) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी समेट दी। 

Advertisement

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 282 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 145 रनों पर ढेर करते हुए पहली पारी के आधार पर 137 रनों की बढ़त ले ली थी। इसके बाद मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट के नुकसान पर 400 रनों पर घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को विशाल लक्ष्य दिया था।



 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार