Australia vs Pakistan 2nd ODI Highlights: हारिस रऊफ (Haris Rauf) की बेहतरीन गेंदबाजी और सईम अयूब (Saim Ayub) की तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है। 28 साल बाद ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान ने एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे जीता है। इसके अलावा यह दूसरी मैच है जब SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया) देशों में कोई वनडे मैच 9 या उससे ज्यादा विकेट से जीता है। इससे पहले ऐसा इंग्लैंड में हुए 1999 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में हुआ था।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 35 ओवर में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई।  जिसमें स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हारिस रऊफ ने 5 विकेट, शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 26.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए सईम अयूब ने 71 गेंदों में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 82 रन की पारी खेली।  वहीं अब्दुल्ला शफीक ने 69 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके औऱ तीन छक्के जड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की तूफानी साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट एडम जाम्पा ने लिया। 

सीरीज का तीसरा औऱ निर्णायक वनडे मैच 10 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार