डबलिन, 15 मई (CRICKETNMORE)| आयरलैंड को अपने पदार्पण टेस्ट मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने मैच के आखिरी दिन मंगलवार को मेजबान टीम को पांच विकेट से हरा दिया। आयरलैंड ने हालांकि अपने पहले टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन उसके खिलाड़ियों का संघर्ष उसे ऐतिहासिक जीत नहीं दिला सका। 

Advertisement

केविन ओ ब्रायन की बेहतरीन 118 रनों का पारी के दम पर आयरलैंड ने पाकिस्तान के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 45 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली तो वहीं बाबर आजम ने 59 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। 

यह अहम साझेदारी तब हुई जब पाकिस्तान ने आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। टिम मुर्टघ ने अजहर अली (2) को दो के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। बॉयड रैंकिन ने 13 के कुल स्कोर पर हारिश सोहेल (7) को एड जोएस के हाथों कैच करा पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। एक रन बाद टिन ने असत शफीक (1) को पवेलियन भेज पाकिस्तान की मुसीबतों को बढ़ा दिया। 

 

यहां से इमाम उल हक और आजम ने टीम की बिखरती पारी को संभाला और उसे जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। 

Advertisement

140 के कुल स्कोर पर आजम रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 114 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए। कप्तान सरफराज अहमद आठ रनों का योगदान दे सके और 152 के कुल स्कोर पर पवेलियन में बैठ गए। 

इसके बाद शादाब खान (4) ने इमाम उल हक के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। इमाम उल हक 121 गेंदों में आठ चौंकों की मदद से 74 रनों पर नाबाद लौटे। 

इससे पहले, आयरलैंड ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 319 रनों के साथ की थी। टीम के खाते में दो रन ही जुड़े थे कि केविन को मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन भेज दिया। रैंकिन 332 के कुल स्कोर पर अब्बास का शिकार बने। टायरोन कीन (14) के रूप में आयरलैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया। 

Advertisement

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 310 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने आयरलैंड को 130 रनों पर ही ढेर कर दिया था और फॉलोऑन खेलने के लिए आयरलैंड को आमंत्रित किया था। आयरलैंड ने अपनी दूसरी पारी में केविन के शतक और स्टुअर्ट थॉम्पसन के 53 रनों की मदद से 339 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार