लंदन, 24 जून (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका को 300 से अधिक का लक्ष्य देने के बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने यहां ऐतिहासिक लॉर्डस स्टेडियम में रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में 49 रनों से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान की दूसरी जीत है। इससे पहले, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम पांच अंकों के साथ तालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

पाकिस्तान द्वारा दिए गए 309 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन ही बना सकी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रन बनाए। 

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से शादाब खान और वहाब रियाज ने तीन-तीन विकेट लिए। मोहम्मद आमिर को दो और शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला। 59 गेंदों पर 89 रनों की दमदार पारी खेलने के लिए हैरिस सोहेल को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। अनुभवी हाशिम अमला (2) चार रन के कुल योग पर ही पवेलियन लौट गए। आमिर ने उनका विकेट लेकर पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 

पहला विकेट जल्द खोने के बाद डी कॉक ने कप्तान डु प्लेसिस के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला। दोनों ने धीमी गति से रन बनाए और टीम के स्कोर 91 तक लेकर गए। यहां डी कॉक को 47 के निजी स्कोर पर आउट करके खान ने विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। 

डी कॉक ने तीन चौके और दो बड़े छक्के लगाए। एडिन मार्कराम (7) भी कुछ खास नहीं कर पाए और खान का दूसरा शिकार बने। डु प्लेसिस (63) के रूप में 136 के कुल योग पर साउथ अफ्रीका ने अपना चौथ विकेट खोया, उन्हें आमिर ने पवेलियन की राह दिखाई। 79 गेंदों की अपनी पारी में साउथ अफ्रीका के कप्तान ने केवल पांच चौके जड़े। 

 
Advertisement

पांचवें विकेट के लिए डेविड मिलर और रासी वैन डेर डुसैन के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। डुसैन को 36 के निजी स्कोर पर आउट करके खान ने अपनी टीम के लिए खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को तोड़ा। साउथ अफ्रीका के कुल योग में तीन रन ही जुड़े थे कि अफरीदी ने मिलर (31) का महत्वपूर्ण विकेट ले लिया। 

क्रिस मोरिस (16) और आंदिले फेहुलक्वायो के बीच सातवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। मोरिस को रियाज ने पवेलियन भेजा। आखिरी के पांच ओवर में साउथ अफ्रीका को 84 रनों की दरकार थी और साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई।

फेहुलक्वायो 46 और इमरान ताहिर एक रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम-उल-हक ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। जमान को 44 के निजी स्कोर पर आउट करके ताहिर ने साउथ अफ्रीका को ब्रेकथ्रू दिलाया। जमान ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। 

जमान के जाने के बाद इमाम-उल-हक (44) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। उन्हें भी ताहिर ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद, आजम ने अनुभवी मोहम्मद हफीज के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 

दोनों की बीच 45 रनों की साझेदारी हुई। 143 के कुल योग पर मार्कराम ने हफीज (20) को पगबाधा आउट किया। हालांकि, आजम ने पाकिस्तान की पारी को बिखरने नहीं दिया और सोहेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 224 तक ले गए। 

Advertisement

आजम को 69 के निजी स्कोर पर फेहुलक्वायो ने आउट कर दिया। उन्होंने 80 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके जड़े। सोहेल टिके रहे और उन्होंने इमाद वसीम के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। वसीम 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उन्हें नगिदी ने अपना शिकार बनाया। 

सोहेल टीम के कुल योग को 300 के पार ले गए। वहाब रियाज (4) को आउट करके नगिदी ने पाकिस्तान को छठा झटका दिया। तेजी से रन बनाने के चक्कर में सोहेल भी पवेलियन लौट गए, उन्हें नगिदी ने आउट किया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। 

सरफराज अहमद दो और खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए नगिदी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। ताहिर को दो जबकि फेहुलक्वायो और मार्कराम को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार