Pakistan vs Sri Lanka 1st ODI Highlights:  सलमान आगा (Salman Agha) के नाबाद शतक औऱ हारिस रऊफ (Haris Rauf) की गेंदबाजी के दम पर पाकिस्सान क्रिकेट टीम ने मंगलवार (11 नवंबर)  को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 6 रन से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 95 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गवा दिए। इसके बाद सलमान आगा और हुसैन तलत ने पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

आगा ने 87 गेंदों में नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके जड़े। इसके अलावा तलत ने 63 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का जड़कर 62 रन बनाए। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। 

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 3 विकेट, असिथा फर्नांडो और महीश तीक्षणा ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट गवाकर 293 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे वानिंदु हसरंगा ने  52 गेंदों  में 59 रन की पारी खेली और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ श्रीलंका को लक्ष्य के करीब तक लेकर गए लेकिन जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। 

उनके अलावा सदीरा समराविक्रमा ने 39 रन, कामिल मिश्रा ने 38 रन,चरिथ असलंका ने 32 रन और पथुम निसांका ने 29  रन की पारी खेली। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 4 विकेट, नसीम शाह और फहीम अशरफ ने 2-2 विकेट,  मोहम्मद नवाज ने 1 विकेट चटकाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

आगा को नाबाद शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार