शारजाह, 23 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| तेज गेंदबाज उस्मान खान ने सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज के पांचवें वनडे मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका पर नौ विकेट से जीत दिलाई। इसी के साथ पाकिस्तान ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका को एक भी मैच नहीं जीतने दिया और 5-0 से सीरीज अपने नाम की।

Advertisement

उस्मान सबसे तेजी से पांच विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सात ओवरों में 34 रन देकर पांच विकेट लिए और श्रीलंका को 26.2 ओवरों में 103 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी पहली 21 गेंदों में पांच विकेट लिए। इस मामूली से लक्ष्य को पाकिस्तान ने 20.2 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें    

Advertisement

पाकिस्तान ने एक विकेट फखर जमान (48) के रूप में खोया। इमाम उल हक 45 और फहीम अशरफ पांच रनों पर नाबाद रहे। जमान और इमाम ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की कमर उस्मान ने तोड़ दी। उन्होंने सादीर समाराविक्रामा (0), दिनेश चंडीमल (0), उपुल थरंगा (8), निरोशन डिकवेला (0) और मिलिंदा श्रीवर्धने (6) को पवेलियन भेजा।

श्रीलंका के लिए तिसारा परेरा ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। उनके अलावा लाहिरू थिरिमाने (19), सिकुगे प्रसन्ना (16) और दुशमंथा चामीरा (11) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें    

सबसे तेज पांच विकेट लेने का रिकार्ड श्रीलंका के चामिंडा वास के नाम है जिन्होंने 2003 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ महज 16 गेंद में पांच विकेट लेकर यह रिकार्ड बनाया था। 

Advertisement

उस्मान के अलावा हसन अली और शादाब खान ने दो-दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार